Monday, August 8, 2016

Commodity Updates - सोने-चांदी की चमक फीकी, क्रूड में तेजी 08 Aug





इस साल शानदार रिटर्न देने वाले सोने की चाल थम गई है। शुक्रवार को भारी गिरावट के बाद इसमें आज बेहद छोटे दायरे में कारोबार हो रहा है। हाजिर में तो सोना 31,000 रुपये के भी नीचे गया है। वहीं चांदी भी 0.6 फीसदी टूटकर 45,900 के नीचे आई है। ऊंची कीमतों पर जहां एक ओर मांग कमजोर है, वहीं अमेरिका में रोजगार के अच्छे आंकड़ों के बाद अब फिर से वहां ब्याज दरें बढ़ने को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं। पिछले महीने वहां एक लाख 80,000 रुपये के अनुमान के मुकाबले 2.55 लाख लोगों को नौकरियां मिलीं।

आज कच्चे तेल में तेजी नजर रही है। एमसीएक्स पर कच्चा तेल 1.2 फीसदी उछलकर 2822 के भाव पर गया है। लेकिन नैचुरल गैस करीब 1.3 फीसदी गिरकर 183.6 रुपये पर गया है।

पिछले हफ्ते दबाव के बाद बेस मेटल्स में आज रिकवरी आई है। घरेलू बाजार में कॉपर समेत सभी मेटल बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। निकेल का दाम सबसे ज्यादा बढ़ा है। निकेल 1 फीसदी की तेजी के साथ 723.8 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं एल्युमिनियम 0.3 फीसदी की उछाल के साथ 110.8 रुपये पर गया है। इसके अलावा कॉपर 0.3 फीसदी, लेड 0.6 फीसदी और जिंक 0.5 फीसदी मजबूत है। 


Today's Breaking Updates & Trials visit our sites 
                                                                                                                                          OR


2 comments:

  1. Today Gold droped to a 1-week low on Monday, adding to a near 2% fall sustained in the last session on renewed prospects of a U.S. interest charge rise after stronger-than-expected payrolls data. U.S. employment increased more than anticipated for the 2th month in a row in July and wages picked up, pillowing prospects of quicker economic development, and increasing the probability of an interest charge gain present year. Share Shoppe Offering Open Lowest Brokerage Online Share Trading Account With Good Trading Limits Avails

    ReplyDelete
  2. Gold trading involves high risk on investment. Traders those are having high risk bearing capacity should invest in gold. Epic Research helps gold investors to get high return on investment.

    ReplyDelete

Tricks and Tips