Today's Breaking Updates visit our sites

नई दिल्ली। बुधवार के सत्र में बेहतर इंटरनेशनल संकेतों के बावजूद घरेलू मार्केट की शुरुआत तेज गिरावट के साथ होने की आशंका है। सिंगापुर में लिस्टेड एसजीएक्स निफ्टी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इसीलिए माना जा रहा है कि सेंसेक्स और निफ्टी एक फीसदी तक की गिरावट के साथ ओपनिंग कर सकते है।
क्यों है मार्केट में गिरावट की आशंका
टैक्स अवॉयडैंस ट्रीटी का दुरुपयोग रोकने के लिए भारत ने मंगलवार को मॉरिशस के साथ समझौता किया। इससे भारत को 1 अप्रैल, 2017 को या उसके बाद किसी भारतीय कंपनी के शेयरों की बिक्री पर होने वाले कैपिटल गेन्स पर टैक्स वसूलने का अधिकार मिल जाएगा। अब माना जा रहा है कि मॉरिशस रूट्स के जरिए शेयर बाजार में आने वाले पैसे पर अब लगाम लग सकती है। इसीलिए एसजीएक्स निफ्टी में तेज गिरावट है।
जानिए कौन से शेयरों में रहेगी आज हलचल....
भारत मॉरिशस के बीच डबल टैक्सेशन समझौता हुआ
भारत और मॉरिशस ने टैक्स चोरी रोकने, डबल टैक्सेशन से बचने, इन्वेस्टमेंट को रफ्तार देने और दोनों देशों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी लाने के लिए ऐतिहासिक समझौता किया। इस खबर का असर आज पूरी मार्केट पर देखने को मिलेगा। समझौते से दोनों देशों के बीच टैक्स ट्रीटी में संशोधन का रास्ता साफ हो गया, जो वर्ष 1983 में हुई थी। इस समझौते से भारत की लंबे समय से लंबित संधि के दुरुपयोग की शिकायतों के निस्तारण में मदद मिलेगी। इससे कर मामलों में पारदर्शिता आएगी और भारत को कर चोरी रोकने में मदद मिलेगी।
जी एंटरटेनमेंट
कल मार्केट बंद होने के बाद कंपनी ने नतीजे पेश किए। वार्षिक आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटिड मुनाफा 260 करोड़ रुपए दर्ज किया गया। जो अनुमान के मुताबिक था।
मिडकैप सेक्टर की कंपनियों पर फोकस
मिडकैप सेक्टर की हैवेल्स इंडिया, इंडियन बैंक, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, साउथ इंडियन बैंक और सिटी केबल के आज नतीजे आएंगे। रेपको होम फाइनेंस कंपनी के शेयर में आज गिरावट देखने को मिल सकती है। कंपनी का Q4 मुनाफा अनुमान से कम रहा।
डीसीएम श्रीराम
Q4 में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है। जनवरी-मार्च में कंपनी को 40 करोड़ घाटे के मुकाबले 51 करोड़ का मुनाफा हुआ। कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
...
Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-MARK-STMF-top-trading-call-for-todays-market-5320799-PHO.html?seq=1
Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-MARK-STMF-top-trading-call-for-todays-market-5320799-PHO.html?seq=1
...
Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-MARK-STMF-top-trading-call-for-todays-market-5320799-PHO.html?seq=1
Read more at: http://money.bhaskar.com/news-cppst/MON-MARK-STMF-top-trading-call-for-todays-market-5320799-PHO.html?seq=1
No comments:
Post a Comment