Friday, June 24, 2016

Stock Trading Tips - Brexit: पाउंड में 31 साल की बड़ी गिरावट, रुपया समेत ग्‍लोबल करेंसी भी टूटे..


Today's Breaking Updates visit our sites 
              OR Missed Call  +91 83063-08308



नई दिल्‍ली. ब्रिटेन ने यूरोपीय यूनियन से बाहर निकलना अब तय है। इस मसले पर हुए रेफरेंडम में 52 फीसदी से ज्‍यादा लोगों ने ब्रेक्सिट के पक्ष में वोट किया है। इस नतीजे का ग्‍लोबल करेंसी पर तगड़ा असर देखने को मिल रहा है। ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से अलग होने वालों का पलड़ा भारी होने की खबर के बाद ब्रिटेन की करंसी पाउंड में 31 साल की सबसे बड़ी गिरावट देखी जा रही है। पाउंड 9 फीसदी गिरकर 1985 साल के निचले स्तर पर आ गया है।

 ग्‍लोबल करेंसी में भी गिरावट..

- पाउंड के अलावा यूरो, ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड, मैक्सिको, जापान और साउथ अफ्रीका की करेंगी में भी गिरावट आई है।
 - शुक्रवार को पाउंड 9.5 फीसदी गिरकर 1.346 प्रति डॉलर पर आ गया है। 
- यूरो 3 फीसदी गिरकर 1.104 डॉल पर आ गया है।
 - ऑस्‍ट्रेलियाई डॉलर 2.8 फीसदी गिरकर 74.02 सेंट्स पर चल रहा है। 
- न्‍यूजीलैंड डॉलर 2.5 फीसदी नीचे 70.71 सेंट्स है।
 - मैक्सिकन पेसो 3.9 फीसदी नीचे 18.97 प्रति डॉलर पर आ गया है। 
- साउथ अफ्रीका रेंड 5 फीसदी नीचे 15.16 पर है। 
- स्विस फ्रेंक 1.5 फीसदी नीचे 97.28 प्रति डॉलर पर चल रहा है। 
- नार्वे क्रोन 6.2 फीसदी नीचे 8.680 प्रति डॉलर पर है 
- पोलैंड का जोल्‍टी 5.9 फीसदी गिरकर 4.073 प्रति डॉलर पर था।

 रुपए को संभालने के लिए आरबीआई सामने आया

 - रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रुपए में एक फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट आने के बाद करेंसी मार्केट में दखल दिया है। - 
ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से बाहर निकलने के पक्ष में आ रहे रेफरेंडम के नीते से रुपए 67.88 रुपए प्रति डॉलर पर खुला लेकिन यह कुछ मिनटों में ही यह 68 के पार चला गया है। 
- रुपए अपने 28 अगस्‍त 2013 के ऑलटाइम लो 68.85 के करीब आ गया है। 
- फॉरेक्‍स डीलर्स के अनुसार, आरबीआई ने रुपए के 68.20 के लेवल के नीचे जाने के बाद उसे संभालने के लिए दखल दिया और डॉलर की बिक्री की।

1 comment:

  1. Real-time market updates- The BSE Sensex closed with a loss of 605 points at 26,398. For more accurate Nifty Futures Tips and live updates, contact Epic Research.

    ReplyDelete

Tricks and Tips