पिछले हफ्ते करीब 2 फीसदी की गिरावट के बाद सोने पर दबाव और बढ़ गया है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट जारी है। चांदी में भी बिकवाली हावी है। कॉमैक्स पर सोना 1330 डॉलर के नीचे है, जबकि एमसीएक्स पर सोना सपाट होकर 31000 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। एमसीएक्स पर चांदी 0.5 फीसदी टूटकर 47060 रुपये पर आ गई है।
कच्चा तेल आज संभलने की कोशिश में था लेकिन अब फिर से गिरावट हावी हो गई है। नायमैक्स पर क्रूड 0.25 फीसदी फिसलकर 46 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है, जबकि ब्रेंट क्रूड 47.7 डॉलर के आसपास नजर आ रहा है। फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.1 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 3080 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। हालांकि नैचुरल गैस 1 फीसदी से ज्यादा उछलकर 186.8 रुपये पर पहुंच गया है।
बेस मेटल्स में आज भारी उठापटक दिख रही है। एमसीएक्स पर कॉपर 0.5 फीसदी गिरकर 332.4 रुपये पर कारोबार कर रहा है। हालांकि निकेल 1.5 फीसदी से ज्यादा उछलकर 698.3 रुपये पर पहुंच गया है। एल्युमिनियम में 0.2 फीसदी की मामूली तेजी दिख रही है, जबकि लेड 0.5 फीसदी बढ़ा है और जिंक में 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त आई है।
Today's Breaking Updates & Trials visit our sites
OR


No comments:
Post a Comment