
अमेरिका में आज नॉन फार्म पेरोल आंकड़े आने वाले हैं और इससे पहले सोने
की तेजी पर ब्रेक लग चुका है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में करीब 0.25
फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि इसके बावजूद इसका दाम 1360 डॉलर के आसपास
टिका हुआ है और अबतक सोने में करीब 1 फीसदी की साप्ताहिक बढ़त देखी जा रही
है। चांदी में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर चांदी 0.25
फीसदी टूटकर 46770 रुपये पर आ गई है।
वहीं कल 5 फीसदी की भारी गिरावट के बाद कच्चा तेल आज संभलता दिख रहा है।
इसका दाम 0.5 फीसदी बढ़ गया है। लेकिन तेजी के बावजूद ब्रेंट का दाम 47
डॉलर के नीचे है, वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 46 डॉलर के भी नीचे कारोबार कर
रहा है। कल इसका दाम पिछले 2 महीने के निचले स्तर पर गिर गया था। फिलहाल
एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 3070 रुपये पर कारोबार कर
रहा है। हालांकि नैचुरल गैस 0.5 फीसदी गिरकर 186.3 रुपये पर आ गया है।
Today's Breaking Updates visit our sites
OR

Investment in gold needs a lot of courage for stock market investors. market movements in gold fluctuates in very short period of time. Epic Research offers MCX tips timely to the investors.
ReplyDelete