कमजोर शुरुआत के बाद घरेलू बाजार में सोना फिर से संभल गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव जारी है। इस हफ्ते के दौरान सोने में करीब 2.5 फीसदी की गिरावट आई है। दरअसल कमजोर रुपये से घरेलू बाजार में सोना संभला है। फिलहाल एमसीएक्स पर सोना 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 31000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 47600 रुपये के आसपास नजर आ रही है।
कच्चे तेल में आज भी गिरावट का रुख है। सप्लाई बढ़ने के डर से कीमतों पर दबाव बना हुआ है। वहीं नैचुरल गैस में भी गिरावट आई है। फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल 0.4 फीसदी फिसलकर 3030 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। नैचुरल गैस 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 182.3 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
बेस मेटल्स में निकेल और एल्युमिनियम की चाल सपाट है। हालांकि एमसीएक्स पर कॉपर 0.25 फीसदी बढ़कर 334.3 रुपये पर कारोबार कर रहा है। जिंक 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 147 रुपये पर कारोबार कर रहा है। लेड 0.5 फीसदी की मजबूती के साथ 127.3 रुपये पर कारोबार कर रहा है।
Today's Breaking Updates & Trials visit our sites
OR


No comments:
Post a Comment