Wednesday, November 23, 2016

Live Stock Market News: एशियाई बाजार मजबूत, एजीएक्स निफ्टी 0.7% ऊपर

एशियाई बाजार मजबूत, एजीएक्स निफ्टी 0.7% ऊपर
अच्छे ग्लोबल सेंकेतों के साथ ही आज एशियाई बाजारों में भी बढ़त के साथ कारोबार होता दिख रहा है। एजीएक्स निफ्टी 0.75 फीसदी मजबूती के साथ करोबार कर रहा है। वहीं निक्केई करीब 60 अंक ऊपर दिख रहा है। उधर मुनाफावसूली के चलते क्रूड में कमजोरी देखने को मिली। क्रूड के उत्पादन कटौती पर मतभेद गहरा गया है। ईरान, इराक उत्पादन कटौती से सहमत नहीं है।जापान का निक्केई 0.3 फीसदी बढ़कर 18165 के स्तर के करीब दिख रहा है। वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.5 फीसदी बढ़कर 2835 के स्तर के ऊपर दिख रहा है। 
आज की ट्रेडिंग टिप्स के लिए कॉल करे 
 "830-630-830-8"
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल फिसला, सोना संभला
ओपेक बैठक से पहले तेल उत्पादक देशों के बीच मतभेद गहरा गया है। ईरान और इराक ने उत्पादन कटौती पर असहमति जताई है जिसके चलते क्रूड में गिरावट आई है और ब्रेंट क्रूड फिलहाल 49 डॉलर के उपर ट्रेड कर रहा है। वहीं सोने में स्थिरता बनी हुई है।

Tuesday, November 22, 2016

Commodity News Today-कमोडिटी बाजार: बेस मेटल में उछाल, क्या करें

बेस मेटल में जोरदार तेजी आई है और कॉपर का दाम सबसे ज्यादा बढ़ा है। घरेलू बाजार में कॉपर समेत सभी मेटल करीब 0.5 से 1.5 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल कॉपर 1 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर है। एमसीएक्स पर निकेल का नवंबर वायदा 0.05 फीसदी कमजोरी के साथ 775 रुपये के आसपास नजर आ रहा है।
For details visit us @  
Give a Missed Call at "830-630-830-8"

उधर कच्चे तेल में आज भी तेजी जारी है और घरेलू बाजार में इसके दाम 3300 रुपये के पार चला गया है। दरअसल ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट 50 डॉलर के करीब पहुंच गया है। पिछले एक हफ्ते में क्रूड करीब 8 फीसदी महंगा हो चुका है। वहीं चांदी में भी तेजी आई है और इसमें फिलहाल करीब 1 फीसदी ऊपर कारोबार हो रहा है। दरअसल बेस मेटल्स में आई तेजी से चांदी को सपोर्ट मिला है। घरेलू बाजार में कॉपर समेत सभी मेटल करीब आधे से डेढ़ परसेंट ऊपर कारोबार कर रहे हैं। एमसीएक्स पर सोना 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 29220 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है।

वहीं एग्री कमोडिटीज में गेहूं की कीमतों पर काबू के लिए सरकार हरकत में आ गई है। एफसीआई दिल्ली में दोगुना गेहूं का स्टॉक जारी करेगी। उधर आज फिर से खाने के तेलों में तेजी है। साथ ही सोयाबीन और सरसों का दाम भी करीब 0.5 फीसदी बढ़ गया है। वायदा में सोयाबीन दाम 1 फीसदी चढ़ गया है। ग्लोबल मार्केट में सोयाबीन में 1 महीने के ऊपरी स्तर पर कारोबार हो रहा है। वहीं हल्दी और जीरा समेत सभी मसालों में तेजी का रुख है।

एमसीडीईएक्स पर ग्वारसीड का दिसंबर वायदा 0.6 फीसदी कमजोरी के साथ 3260 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि सोयाबीन का दिसंबर वायदा 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 3100 रुपये के ऊपर दिख रहा है। 

Stock Market Breaking News - कहा लगाए दाव आज स्टॉक मार्किट में , जानिए हमारे एक्सपर्ट्स के ध्वारा

स्टॉक 20-20 
हम आपको उन 20 स्टॉक्स के बारे में जानकारी देंगे जिनमें आज ट्रेडिंग कर के आप कमा सकते हैं मुनाफा। भले ही वो शेयर चढ़े या लुढ़के आपको फायदा देकर ही जाएंगे। यानी 20 शेयरों में आज खरीदने या बेचने पर सलाह। 
स्टॉक 20-20 : https://www.capitalheight.com/blog
For details visit us @  
Give a Missed Call at "830-630-830-8"
रुपये में मामूली बढ़त, 3 पैसे सुधरकर 68.13 पर खुला 
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत आज मामूली बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 3 पैसे की बढ़त के साथ 68.13 के स्तर पर खुला है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 3 पैसे की कमजोरी के साथ 68.16 के स्तर पर सपाट बंद हुआ है। वहीं पिछले हफ्ते शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे टूटकर 68.12 के स्तर पर बंद हुआ था।  
दिसंबर तक स्टॉक मार्केट पर बना रहेगा प्रेशर, ऐसे बनाएं निवेश की स्ट्रैटजी 
नोट बंदी के ऐलान के बाद से स्टॉक मार्केट में लगातार दबाव बना हुआ है। कैश की किल्लत से मांग में गिरावट के बाद कई रिसर्च रिपोर्ट में जीडीपी ग्रोथ के टार्गेट घटाए गए हैं। छोटी अवधि में ग्रोथ सुस्त होने की वजह से स्टॉक मार्केट पर दबाव बन गया है। डॉएचे बैंक ने सेंसेक्स को लेकर अपने टार्गेट घटाए हैं। जाऩिए गिरावट की संभावनाओं के बीच क्या हो मार्केट में निवेश की रणनीति  
  • डॉएचे बैंक ने घटाया सेंसेक्स का टार्गेट 
  • नोट बैन से ग्रोथ में कमी का अनुमान 
  • म्युचुअल फंड्स के जरिए निवेश से फायदा

Monday, November 21, 2016

Demonetization : नोटबंदी का असर, ब्रोकरेजेज ने जीडीपी अनुमान घटाया

Demonetization : नोटबंदी का असर, ब्रोकरेजेज ने जीडीपी अनुमान घटाया


डिमोनेटाइजेशन यानि नोटबंदी के बाद दिग्गज ब्रोकर्स ने जीडीपी अनुमान घटा दिया है। एंबिट कैपिटल के छोटी अवधि में डिमोनेटाइजेशन का इकोनॉमी पर असर दिख सकता है। एंबिट कैपिटल ने वित्त वर्ष 2017 में जीडीपी का अनुमान 6.8 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया है। वित्त वर्ष 2018 में जीडीपी का अनुमान 7.3 फीसदी से घटाकर 5.8 फीसदी कर दिया है। सितंबर-मार्च 2017 में जीडीपी 6.4 फीसदी से घटकर 0.5 फीसदी हो सकती है।

Today's Breaking Updates & Trials visit our sites 

मुताबिक
सिटी के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 में ग्रोथ घटकर 7.2 फीसदी रहने की आशंका है, जबकि डिमोनेटाइजेशन से पहले 7.7 फीसदी की जीडीपी रहने का अनुमान था। वहीं सिटी का कहना है कि अगर आरबीआई ने दरें घटाईं तो वित्त वर्ष 2018 में 7.4 फीसदी की ग्रोथ संभव है।कोटक बैंक का कहना है कि रियल्टी, रिटेल और होटल सेक्टर पर डिमोनेटाइजेशन का असर दिख सकता है। सर्विस सेक्टर का जीडीपी में 30 फीसदी हिस्सा है। केयर के मुताबिक वित्त वर्ष 2017 में जीडीपी 0.3-0.5 फीसदी घटने की आशंका है।


Stock Market Updates Today:सेंसेक्स-निफ्टी में 0.25% की गिरावट, मेटल शेयर चमके

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू बाजारों ने गिरावट के साथ शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 0.25 फीसदी तक गिर गए हैं। गिरावट के इस माहौल में निफ्टी 8050 के आसपास है, तो सेंसेक्स 65 अंकों तक टूटा है।

Today's Breaking Updates & Trials visit our sites 

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में सुस्ती नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट है, तो निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी सपाट ही है।

बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बना है। बैंक निफ्टी 0.7 फीसदी टूटकर 18825 के स्तर पर आ गया है। निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 0.5 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स में 0.8 फीसदी की कमजोरी आई है। बीएसई का रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा लुढ़का है। हालांकि मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी दिख रही है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 67 अंक यानि 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 26083 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 23 अंक यानि 0.3 फीसदी गिरकर 8051 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में इंडसइंड बैंक, आयशर मोटर्स, मारुति सुजुकी, आईटीसी, मारुति सुजुकी, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी 2-0.8 फीसदी तक टूटे हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में हिंडाल्को, भारती इंफ्रा, ओएनजीसी, टाटा स्टील, ल्यूपिन, अदानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और एनटीपीसी 2.3-0.7 फीसदी तक उछले हैं।

Saturday, November 19, 2016

Commodity Market Live - सोना हुआ सस्ता, दाम ₹29000 के नीचे

कारोबार के लिए ट्रेडिंग टिप्स
For details visit us @  
Give a Missed Call at "830-630-830-8"
सोना काफी सस्ता हो गया है। घरेलू बाजार में सोना 8 महीने और ग्लोबल मार्केट में सोना करीब 9 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। घरेलू बाजार में इस हफ्ते सोना 29000 रुपये के नीचे आ गया है। सिर्फ 10 दिन में सोने का दाम करीब 2500 रुपये गिर चुका है। दरअसल अगले महीने अमेरिका में फेडरल रिजर्व की बैठक है और इससे पहले डॉलर पिछले 13 साल के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। डॉलर में आई मजबूती से ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। जानकार मान रहे हैं कि आने वाले दिनों में सोने में गिरावट और गहरा सकती है।

Friday, November 18, 2016

स्टॉक मार्किट - क्या करे आज, क्या हो आज की रणनीति

दरों में जल्द होगी बढ़ोतरी: 
यूएस फेड यूएस फेड की चेयरपर्सन जेनेट येलेन ने अपने बयान में कहा है कि दरों में जल्द बढ़ोतरी होनी चाहिए, लंबे समय तक दरें स्थिर रखना सही नहीं है। अभी लेबर मार्केट में और सुधार की गुंजाइश है। हालांकि कंज्यूमर खर्चों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन महंगाई अभी भी लक्ष्य से कम है। 2 फीसदी का महंगाई लक्ष्य हासिल करना मुमकिन है। 
आज के कारोबार के लिए ट्रेडिंग टिप्स
For details visit us @  
Give a Missed Call at "830-630-830-8"
फेड चेयरपर्सन के दिसंबर में दरें बढ़ने के संकेत देनें के बाद से अमेरिकी बाजार झूम उठे और कल के कारोबार में अमेरिकी मार्केट रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गए।  

रुपया औंधे मुंह गिरा, 18 पैसे टूटकर 68.00 पर खुला
डॉलर की मजबूती से आज रुपये की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 18 पैसे टूटकर 68.00 के स्तर पर खुला। आज 24 जून के बाद रुपये सबसे कमजोर स्तर पर खुला है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 13 पैसे की मजबूती के साथ 67.82 के स्तर पर बंद हुआ था।
Tricks and Tips