Showing posts with label commodity updates. Show all posts
Showing posts with label commodity updates. Show all posts

Friday, October 7, 2016

Today Live Commodity Updates ; क्रूड में बन रहे हैं तेजी के हालात, इन स्टॉक्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

पिछले हफ्ते ओपेक देशों की बैठक में क्रूड प्रोडक्शन कटौती पर सहमति :- 
पिछले हफ्ते ओपेक देशों की बैठक में क्रूड प्रोडक्शन कटौती पर सहमति बनने के बाद क्रूड की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिका में क्रूड इन्वेंट्री घटने से क्रूड की कीमतों को सपोर्ट मिला है। अगले महीने ओपेक देशों की बैठक में क्रूड प्रोडक्शन कटौती की रूपरेखा पेश की जाएगी। इसके बाद क्रूड कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। इसका बड़ा असर ग्लोबल इकोनॉमी के साथ भारत पर भी पड़ेगा।

आज के मुनाफा वाले कॉल  जानने  के लिए अभी क्लिक करे और फ्री ट्रायल पाए।
  
Today's Breaking Updates & Trials visit our sites 
OR
                                                                 
ओपेक बैठक के बाद 12% महंगा हुआ क्रूड :-
ओपेक देशों की बैठक के बाद से अब तक क्रूड के भाव में 12% की तेजी दर्ज की जा चुकी है। 27 सितंबर को ब्रेंट क्रूड का भाव 45.97 डॉलर प्रति बैरल था, जबकि गुरुवार को ब्रेंट क्रूड के भाव ने 51.86 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छुआ। अमेरिका में इन्वेंट्री डेटा घटने से क्रूड कीमतों में तेजी देखने को मिली।

क्यों आ रही है क्रूड में तेजी :-
ओपेक देशों में क्रूड प्रोडक्शन कटौती पर सहमति बनने के बाद से क्रूड में लगातार तेजी का सिलसिला जारी है। हाल में अमेरिका में क्रूड भंडार घटने की खबरें आई हैं, जिसके बाद क्रूड में और गिरावट देखने को मिल रही है। यूएस एनर्जी डिपार्टमेंट के मुताबिक क्रूड स्टॉक का स्टॉक पिछले हफ्ते 30 लाख बैरल घटा है, जबकि एनालिस्ट का अनुमान 2.6 लाख बैरल घटने का था। अमेरिका में भंडार घटने की खबरें आने के बाद ब्रेंट क्रूड 50 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया था।

क्या हुआ अल्जीरिया बैठक में :-
अल्जीरिया में हुए समझौते के मुताबिक, ओपेक देश क्रूड प्रोडक्शन 3.34 करोड़ बैरल प्रतिदिन से घटाकर 3.25-3.3 करोड़ बैरल पर लाएंगे। ओपेक देशों में सबसे ज्यादा क्रूड प्रोडक्शन करने वाला देश सऊदी अरब 35 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड प्रोडक्शन घटाएगा। वहीं दूसरे ओपेक देशों का प्रोडक्शन घटाने का अंतिम प्रस्ताव भी लाया जाएगा। 30 नवंबर को वियना में होने वाली ओपेक देशों की बैठक में इस पर ठोस फैसला लिया जाएगा।

Wednesday, September 21, 2016

Stock Market Hot News-Top SharesFor Today-कमोडिटी बाजार में आज क्या हो रणनीति

घरेलू बाजार में एमसीएक्स कच्चा तेल 2.2 फीसदी की बढ़त के साथ 3020 रुपये के ऊपर दिख रहा है। जबकि नैचुरल गैस 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ 210 रुपये के करीब दिख रहा है। वहीं सोना 0.09 फीसदी की हल्की कमजोरी के साथ 30895 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि चांदी 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 46000 रुपये के आसपास दिख रही है।

बेस मेटल्स की बात करें तो एल्यूमीनियम में 0.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है और ये 105 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि कॉपर 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 320 रुपये के करीब दिख रहा है। वहीं लेड में 0.4 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। जबकि निकेल 0,3 फीसदी की गिरावट के साथ 685 रुपये के नीचे नजर आ रहा है। वहीं जिंक 0.3 फीसदी घटकर 155 रुपये के नीचे आ गया है।
For details visit us @ 
Give a Missed Call at "989-33-582-33"


एग्री कमोडिटीज में एमसीएक्स पर कॉटन का अक्टूबर वायदा 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 20810 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। जबकि एनसीडीईएक्स पर शुगर का अक्टूबर वायदा 1.5 फीसदी टूटकर 3528 रुपये के आसपास दिख रहा है। 

आज ब्रोकरेज हाउसेस की रडार पर कौन से शेयर है आइए जानते हैं।

टाइटन पर नोमुरा
नोमुरा ने टाइटन पर रेटिंग रिड्यूस से बढ़ाकर न्यूट्रल की और लक्ष्य  307 से बढ़ाकर 395 रुपये का तय किया है।   

टाइटन पर डॉएश बैंक
डॉएश बैंक ने टाइटन पर निवेश की सलाह बरकरार रखते हुए लक्ष्य 425 रुपये प्रति शेयर का तय किया है। 
 
एशियन पेंट्स पर बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच
बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने एशियन पेंट्स पर निवेश की सलाह बरकरार, लक्ष्य 1320 रुपये प्रति शेयर का तय किया है।  

टाटा मोटर्स पर यूबीएस
यूबीएस ने टाटा मोटर्स पर निवेश की सलाह बरकरार रखते हुए लक्ष्य 660 रुपये प्रति शेयर का तय किया है।    

आरकॉम पर सीएलएसए
सीएलएसए ने आरकॉम पर बिकवाली की सलाह बरकरार रखते हुए लक्ष्य 43 रुपये प्रति शेयर का तय किया है। 

आइडिया सेल्युलर पर सीएलएसए
सीएलएसए ने आइडिया सेल्युलर पर बिकवाली की सलाह बरकरार रखते हुए लक्ष्य 82 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य तय किया है। 

कॉमेक्स पर सोना करीब 1315 डॉलर के पास है। जबकि चांदी में करीब 0.5 फीसदी की गिरावट आई है। एसपीडीआर गोल्ड की होल्डिंग में भी गिरावट आई है और ये करीब 0.5 फीसदी गिरकर 938 टन के स्तर पर आ गई है। वहीं कच्चे तेल में जोरदार तेजी आई है। ग्लोबल मार्केट में क्रूड का दाम करीब 2 फीसदी उछल गया है। दरअसल कल अमेरिकी पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट आई थी जिसके मुताबिक अमेरिका में क्रूड का भंडार करीब 75 लाख बैरल गिर गया है।
Tricks and Tips