कच्चे तेल में भारी गिरावट आई है। अमेरिका में भंडार बढ़ने से नायमैक्स
पर क्रूड का दाम 50 डॉलर के नीचे आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट
का असर घरेलू बाजार में भी दिख रहा है। फिलहाल एमसीएक्स पर कच्चा तेल 1.5
फीसदी फिसलकर 3300 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा नैचुरल गैस 0.5 फीसदी
गिरकर 210 रुपये पर आ गया है।
For details visit us @
Give a Missed Call at "830-630-830-8"
वहीं डॉलर में गिरावट से सोने को सपोर्ट मिला है और कॉमैक्स पर सोने का
दाम पिछले तीन हफ्ते के ऊपरी स्तर पर चला गया है। वहीं, फिलहाल घरेलू बाजार
में एमसीएक्स पर सोना 0.1 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 29970 रुपये पर
कारोबार कर रहा है। साथ ही एमसीएक्स पर चांदी भी 0.1 फीसदी बढ़कर 42450
रुपये के आसपास नजर आ रही है।
बेस मेटल में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर एल्युमिनियम की चाल सपाट है,
लेकिन कॉपर करीब 0.5 फीसदी लुढ़ककर 316 रुपये पर आ गया है। निकेल 0.5 फीसदी
से ज्यादा गिरकर 678 रुपये पर आ गया है। लेड 0.75 फीसदी की कमजोरी के साथ
136.15 रुपये पर कारोबार कर रहा है। जिंक 0.4 फीसदी टूटकर 156.8 रुपये पर आ
गया है।..
No comments:
Post a Comment