Friday, September 2, 2016

Stock Updates - खबरों के दम पर आज इन शेयरों मे रहेगी हलचल



आईटीआई / एचएमटी

वित्त मंत्री अरुण जेटली का कहना है कि सरकार घाटे में चल रही सरकारी कंपनियों के निजीकरण के लिए तैयार है।

कोल इंडिया

अगस्त में कोल इंडिया का उत्पादन 4.1 करोड़ टन लक्ष्य के मुकाबले 3.25 करोड़ टन रहा है। वहीं अगस्त में 4.4 करोड़ टन लक्ष्य के मुकाबले बिक्री 3.67 करोड़ टन रही है।

सीईएससी

सीईएससी ने राजस्थान के कोटा यूनिट में इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन का काम शुरू कर दिया है। सीईएससी ने 20 साल के लिए कोटा और भरतपुर में दो सहायक कंपनियां बनाई हैं।

टीवीएस मोटर / हीरो मोटोकॉर्प / टाटा मोटर्स

साल दर साल आधार पर अगस्त में टीवीएस मोटर की कुल बिक्री 2.27 लाख यूनिट्स से बढ़कर 2.74 लाख यूनिट्स रही है। सालाना आधार पर अगस्त में टीवीएस मोटर की 2-व्हीलर बिक्री 23.5 फीसदी बढ़कर 2.67 लाख यूनिट्स रही है। हालांकि सालाना आधार पर अगस्त में टीवीएस मोटर की 3-व्हीलर बिक्री 39 फीसदी घटकर 6,633 यूनिट्स रही है।


आज के मुनाफा वाले कॉल  जानने  के लिए अभी क्लिक करे और फ्री ट्रायल पाए।
 
Today's Breaking Updates & Trials visit our sites 
                                                                                                                                          OR

1 comment:

  1. Share value of each stock get updated on regular basis. Traders should observe daily updates on regular basis to take right investment decision. Epic Research helps traders in gaining correct updates on stock market.

    ReplyDelete

Tricks and Tips