Friday, August 5, 2016

Commodity Updates :- गोल्ड फिसला , नहीं टिक पा रही क्रूड में तेजी 05 Aug





अमेरिका में आज कई आंकड़े आने वाले हैं, जिसमें नॉन फार्म पेरोल और बेरोजगारी दर बेहद अहम हैं। पूरी दुनिया के बाजारों की नजर इन आंकड़ों पर है। जुलाई में वहां 1.80 लाख नॉन फार्म पेरोल रहने का अनुमान है। साथ ही बेरोजगारी दर को 4.9 फीसदी से गिरकर 4.8 फीसदी पर आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कल बैंक ऑफ इंग्लैंड के ब्याज दरों में कटौती के बाद सोने में आई रिकवरी थम गई है। कॉमैक्स पर फिलहाल सोना 1360 डॉलर के पास कारोबार कर रहा है। चांदी में भी मजबूती कायम है।

फिलहाल एमसीएक्स पर सोना सपाट होकर 31800 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी 0.15 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 47600 रुपये के आसपास नजर रही है। हालांकि एमसीएक्स पर कच्चा तेल 1 फीसदी फिसलकर 2780 रुपये पर गया है। नैचुरल गैस भी 0.75 फीसदी गिरकर 190 रुपये के नीचे फिसल गया है।


Today's Breaking Updates & Trials visit our sites 
                                                                                                                                          OR



No comments:

Post a Comment

Tricks and Tips