
नई दिल्ली। अमेरिकी और एशियाई मार्केट में आई गिरावट के चलते घरेलू मार्केट की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 100 अंक गिरकर 25133 पर और एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 22 अंक गिरकर 7724 पर है। मार्केट में आज एफएमसीजी इंडेक्स को छोड़कर अन्य सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है।
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट .
एनएसई पर मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। मेटल, फार्मा और ऑटो इंडेक्स एक फीसदी तक गिर गए है। वहीं, एफएमजीसी इंडेक्स 0.20 फीसदी तक उछल गए है।
अदानी पोर्ट्स 8% और टाटा मोटर्स 4 फीसदी टूटा
निफ्टी के 50 में से 37 स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के टॉप-5 गिरने वाले स्टॉक्स में अदानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को और जी इंटरटेनमेंट है। ये सभी स्टॉक्स 2-8 फीसदी तक लुढ़क गए है।
Today's Breaking Updates visit our sites
No comments:
Post a Comment