Wednesday, April 13, 2016

100 % Accurate Stock Trading Tips Closing Bell By capitalHeight



सेंसेक्स 481 अंक बढ़कर 25627 पर बंद, इन्वेस्टर्स ने कमाए 1.5 लाख करोड़ रुपए.

Stock Trading Tips :- इंटरनेशल मार्केट में आई तेजी और बेहतर मानसून की उम्मीद के चलते घरेलू मार्केट इस साल के टॉप पर बंद हुए। बीएसई काशेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 481 अंक बढ़कर 25,627 पर क्लोज हुआ। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 141 अंक की तेजी के साथ 7850 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। बुधवार के सत्र में मार्केट की तेजी के बीच इन्वेस्टर्स ने एक दिन में करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए की कमाई की।
मार्केट में चौतरफा खरीददारी
बुधवार के सत्र में ग्लोबल मार्केट में आई तेजी के चलते एनएसई और बीएसई पर चौतरफा खरीददारी देखने को मिल रही है। बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा और पीएसयू बैंकिंग स्टॉक्स में खरीददारी देखने को मिली है।
निफ्टी के सभी 50 स्टॉक्स में खरीददारी
एनएसई के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी में शामिल सभी 50 स्टॉक्स में खरीददारी देखने को मिली है। निफ्टी के टॉप-5 तेजी वाले स्टॉक्स में आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम, भारती एयरटेल, विप्रो शामिल हैं। इन सभी स्टॉक्स में 2-4 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई।
कैसे इन्वेस्टर्स ने कमाए 1.5 लाख करोड़ रुपए
मार्केट में खरीददारी लौटने से बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप 95.57 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 97 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गई। इस लिहाज से एक दिन में मार्केट कैप 1.5 लाख करोड़ रुपए बढ़ी।
मार्केट में क्यों आई तेजी
-इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतों में आई तेजी से एनर्जी कंपनियों के स्टॉक्स में खरीददारी लौटी है। इसका सहारा पाकर सभी ग्लोबल बेंचमार्क इंडेक्स जोरदार तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
-आईएमडी के इस साल बेहतर बारिश होने की उम्मीद जताने से ऑटो, बैंकिंग, एफएमसीजी स्टॉक्स में तेजी आई है। इसीलिए सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी है।
-फरवरी में आईआईपी ग्रोथ बढ़कर 2 फीसदी हो गई। वहीं, जनवरी में आईआईपी ग्रोथ -1.5 फीसदी रही थी। 2016 में ऐसा पहली बार है जब इंडस्ट्रियल ग्रोथ पॉजिटिव रही है। इन अच्छे आंकड़ों का असर भी घरेलू मार्केट को मिल रहा है।

 More Market Updates visit our site
                       Or call@ 0731-6615050; +91 9993066624, 8962429710 


1 comment:

  1. Regular market watch is very helpful to understand the markets.. Connect to Epic Research to get live market updates & news, and free trading Tips.

    ReplyDelete

Tricks and Tips